Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भारत विकास परिषद मेन शाखा मुजफ्फरनगर ने धुमधाम से मनाया अंग्रेजी नववर्ष

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा नव वर्ष का कार्यक्रम प्रिंस पार्टी हॉल गांधी कॉलोनी में बड़ी धूम-धाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंकुर दुआ जी रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन अध्यक्ष संजय मिश्रा और शाखा सदस्यों ने किया शुभारंभ वंदे मातरम के साथ किया गया। आज का कार्यक्रम ‘आज की शाम संगीत के नाम’ के अंतर्गत रेशु गुप्ता जी ने किशोर दा के कई गीतों को स्वर दिया। आशीष जी ने ‘एक प्यार का नगमा है’की धुन को वायलिन पर प्रस्तुत किया। इस गीत को कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ अंजलि गर्ग ने भी गुनगुनया । डॉ रीतू रानी ने अपनी एक कविता के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। वृतिका पंडित, श्रेयांसी शर्मा, नंदिता अग्रवाल ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की। छोटी सी बच्ची आराध्या गुप्ता ने ‘दिल हो छोटा सा’ गीत पर डांस कर सभी के मन को मोह लिया। नव वर्ष के जश्न को सभी ने अपने गीतों और डांस के द्वारा अनोखा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि गर्ग ने किया। मोहनलाल जी ने अपने चुटकुलों के द्वारा सभी का मनोरंजन किया। वीरेंद्र अग्रवाल जी ने ‘चदरिया झीनी रे झीनी’ गीत सुनाया। सुनीता शाह बंगाली गीत ‘एकला चलो रे’ को स्वर दिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रेशु गुप्ता, डॉ बीके आत्रेय जी रहे। कार्यक्रम में अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, डॉ दीपक गर्ग, आशु अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, बृजभूषण गुप्ता, शिवम गर्ग, अनुराग गुप्ता, अरुण मित्तल, मनीष गर्ग,विनीत गुप्ता, सुनीता शाह,बृज मोहन शर्मा, प्रीत वर्धन शर्मा आदि सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर आयोजन सचिव नवनीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष नीरज सिंहल ने किया। अंत में शाखा के संरक्षक हर्षवर्धन जैन और अध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने सभी का आभार प्रकट किया।और सभी को मुजफ्फरनगर गुड़ की नगरी की शान गुड और शक्कर मिष्ठान के रूप भेंट की गई अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *