Taja Report

भारत विकास परिषद मेन ने मनाया होली मिलन

मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन शाखा द्वारा *मार्च माह* की पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। नए सत्र 2024-2025भारत विकास परिषद में मेन शाखा के अध्यक्ष मनोनीत संजय मिश्रा को किया गया। 

*सुंदरकांड व होली महोत्सव* के रूप में 16 मार्च 2024 को न्यू दावत पार्टी हॉल,आदर्श कॉलोनी, लिंक रोड पर सायं 6 बजे धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक, संजय मिश्रा व्यापारी नेता, अशोक कुमार सिंघल प्रांतीय चेयरमैन सर्व शिक्षा अभियान, अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता द्वारा भारत माता व डॉ० सूरज प्रकाश जी की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया।

सुंदरकांड का मधुर गायन श्री रेशु गुप्ता एन्ड पार्टी द्वारा किया गया जिसमें भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने मिलकर सुंदरकांड का गायन किया इस दौरान वीर भक्त हनुमान एवं राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी भी प्रस्तुत की गई, डॉ रश्मि विनायक द्वारा इस अवसर पर सुंदर कविता का पाठ किया गया उसके पश्चात सभा की सभी महिलाओं द्वारा होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य का आनंद लिया, सुंदरकांड के समापन के पश्चात सबको प्रसाद का वितरण किया गया

**श्री हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा एवं शाखा संरक्षक ने वर्ष 2022-23 तथा वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नए-नए कार्यक्रमों से शाखा के सदस्यों का मनोरंजन किया तथा शाखा के सरोकारों को आगे बढ़ाने का काम किया व उन्नति व यश जनपद में बढाया। उन्होंने वर्ष 2024-25 की नयी कार्यकारिणी में श्री संजय मिश्रा व्यापारी नेता को अध्यक्ष, श्री नवनीत कुमार गुप्ता को सचिव, श्री नीरज सिंघल को कोषाध्यक्ष एवं डॉ अंजलि गर्ग को महिला संयोजिका के नामों की घोषणा की** एवं उनसे भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों को नया स्वरूप देने की आशा व्यक्त की तथा निर्वतमान कार्यकारिणी को नए पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हर समय तैयार रहने के लिए कहा, इस अवसर पर श्री संजय मिश्रा व्यापारी नेता ने अपनी ओर से कोई भी कमी नहीं रहने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में श्री ओ डी शर्मा, कांति राठी, नीरज सिंघल, डॉ० राहुल कुशवाहा, डॉ रितु रानी, बृजमोहन शर्मा, राजकुमार गोयल, राजेंद्र सैनी, डॉक्टर बृजेश आत्रे,के पी राठी, राजकुमार गर्ग, अमित शर्मा, विपिन चौधरी, हेमंत कुमार बिश्नोई, आरoकेo सैनी, वीरेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, मातृशक्ति व बच्चे मौजूद रहे

हर्षवर्धन जैन शाखा संरक्षक, संजय मिश्रा, मनीष गर्ग अध्यक्ष ,विनीत गुप्ता सचिव व नवनीत कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष ने शाखा सदस्यों को वार्षिक उपहार चांदी के सिक्के एवं गुलाल भेंट किया तथा सभी का आभार प्रकट किया।

सभा का समापन ओम जय जगदीश हरे की प्रसिद्ध आरती के गायन द्वारा किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया ।

 जय श्री राम

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *