Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

 

मुज़फ्फरनगर। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। शाखा के सदस्य विद्यालयों में उपस्थित रहकर प्रतियोगिता को पारदर्शिता, अनुशासन एवं शुचिता के साथ संपन्न करा रहे हैं।

शाखा की ओर से संजय मिश्रा, हर्षवर्धन जैन, सुखबीर सिंह, कान्ति राठी, मंजुषा राठी, अंजलि गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग एवं दीपक अरोड़ा ने सभी सदस्यों से समय पर विद्यालय पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संजय मिश्रा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भारत को जानो” जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में देश के इतिहास, संस्कृति और गौरव के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *