*सूर्य ग्रहण*
साल 2024 का प्रथम सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल और 9 अप्रैल के मध्य होगा…भारतीय समय के अनुसार रात्रि 10:10 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि 1:24:05 बजे तक होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा…
पूर्ण सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। सूर्यग्रहण तब होता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा होता है।
*भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा*
पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारंभ 8 अप्रैल 2024 को भारतीय मानक समय के अनुसार रात्रि 10:10:00 बजे से होगा। पूर्णता की स्थिति रात्रि 11:47:03 बजे पर होगी। इस समय सूर्य, पूर्णरूप से चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाएगा। यह एक दुर्लभ नजारा होगा। पूर्णता की अवधि 4 मिनट 32 सेकंड तक होगी। मोक्ष की स्थिति 9 अप्रैल 2024 को मध्य रात्रि में 01:24:05 बजे पर होगी। भारत में यह पूर्ण सूर्यग्रहण दृश्य नहीं होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण पोलिनेशिया (हवाई द्वीप), उत्तरी एवं मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड व आइसलैंड में बहुत अच्छी प्रकार से देखा जा सकेगा…

