Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भारत के मर्द सबसे ज्यादा रोमांटिक, महिलाओं में भी बढ रहा फ्लर्ट का चस्का: स्टडी

नई दिल्ली। चस्का दूजी दान का चलन बढ़ रहा है। भारतीय मर्द रंगीन मिजाज होते हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा रोमांटिक भी। महिलाओं में भी वर्चुअल फ्लर्ट का चस्का बढा है। सोशल मीडिया से चिपकी रहने वाली महिलाओं में खास तौर पर यह देखा जा सकता है।
हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप Gleeden ने एक स्टडी की है जिसकी रिपोर्ट में भारत के शादीशुदा लोगों को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है। भारत में भी अब लोग शादी से अलावा डेट करने की तरफ ज्यादा आकर्षित होते जा रहे हैं। ये एक स्टडी की रिपोर्ट में सामने आया है। ग्लीडेन ने शादी, बेवफाई और सांस्कृतिक मानदंडों के प्रति भारत के बदलते नजरिए पर एक स्टडी की है। स्टडी में 25 से 50 साल के बीच के टियर 1 और टियर 2 शहरों के 1,503 शादीशुदा भारतीयों को शामिल किया गया। हालांकि यह सच है कि सोशल मीडिया के संबंध अधिकतर धोखा हैं। महिलाओं के जरिए को सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह बढ रहे हैं। ऐसे ही कई बार महिलाएं ऐसे रिश्तों में फंसकर अपना सब कुछ गंवा रही हैं। खासतौर पर सोशल नेटवर्किंग का इश्क और ब्रेक अप अवसाद की ओर धकेल रहा है और परिवार की वास्तविक खुशियों और जिम्मेदारी से दूर धकेल रहा है।
शोध से पता चला कि स्टडी में शामिल 60 प्रतिशत से अधिक लोग डेटिंग के गैर-पारंपरिक तरीकों को अपना रहे थे, जैसे कि स्विंगिंग (इसमें पार्टनर्स मनोरंजन के लिए दूसरों के साथ संबंध बनाते हैं)। शोध के नतीजों में कहा गया कि भारत में ओपन रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि 36 प्रतिशत महिलाओं और 35 प्रतिशत पुरुषों को वर्चुअल फ्लर्टिंग लुभाती है। इसमें देखा गया कि सबसे अधिक (35 प्रतिशत) कोच्चि के लोगों ने इसमें रुचि दिखाई। अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ रहने के सपने देखना इसके 33-35 प्रतिशत मामले मिले हैं। ऑनलाइन फ्लर्ट बेवफाई का एक सामान्य रूप बन गया है। रिपोर्ट से पता चलता है कि 36 प्रतिशत महिलाओं और 35 प्रतिशत पुरुषों को वर्चुअल फ्लर्टिंग लुभाती है। इसमें देखा गया कि सबसे अधिक (35 प्रतिशत) कोच्चि के लोगों ने इसमें रुचि दिखाई। हो सकता है ये सर्वे भारतीय समाज के लिहाज़ से थोड़ा अटपटा सा लगे लेकिन सर्वे के मुताबिक इंडियन पुरुषों जैसा रोमांटिक कोई और नहीं है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *