मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार पत्नी ने धर्म छिपाकर शादी की है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।एक दिन उसने पत्नी व उसकी मां को नमाज पढ़ते देखा तो उसे पता चला। उसके बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। दादरी निवासी नितिन शर्मा ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2024 को सरधना निवासी नरेंद्र शर्मा की मदद से कराई गई थी। उस समय लड़की का नाम भारती, मां का नाम आशा देवी और बहन का नाम अप्पू बताया गया था। रिश्ता एक बिचौलिए ने कराया था। शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह घर में रखी भगवान की मूर्तियों को कमरे से बाहर रखने लगी। जब नितिन पत्नी को ससुराल से लेने पहुंचे तो पत्नी, सास और साली ने हिंदू धर्म की आलोचना करते हुए उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। दस्तावेजों से खुली असली पहचान नितिन के मुताबिक जब उन्होंने परिवार संग जांच की तो राशन कार्ड से खुलासा हुआ कि पत्नी का असली नाम मुस्कान, सास का नाम छोटीबेगम और साली का नाम आफरीन खान है। इससे उन्हें धोखे का एहसास हुआ। बिचौलिए ने पत्नी पक्ष को ब्राह्मण बताया था। पीड़ित के अनुसार शादी के बाद से ही महिला अपने मायके में रहती थी। शादी के लगभग तीन महीने बाद पीड़ित परिवार को पता चला कि उसकी पत्नी का नाम असली नहीं है। महिला ने धर्म छिपाकर शादी की है। मामले की जानकारी के बाद उसके व उसके परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने पत्नी व उसके परिजनों का विरोध किया था। इस पर महिला पक्ष ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।