मुजफ्फरनगर । 21 जून 2024 को भारतीय योग संस्थान पंजीकृत दिल्ली के भारतीय योग संस्थान मुजफ्फरनगर केन्द्र द्वारा कमला फॉर्म पर प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक बड़े हर्ष के साथ10 वाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया सबसे पहले गहरे लंबे स्वांस ,गायत्री मंत्र रवि दत्त धीमान द्वारा कराया गया तत्पश्चात ,अजय सिंघल जी,डॉक्टर पंकज जैन जी ,अंकित जी ,श्री राकेश ढींगरा जी एवं केंद्र के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद सरस्वती वन्दना प्रेमिला गिरधर द्वारा कराई गई।
इसके बाद संस्थान द्वारा निर्देशित आसन प्रणायाम संजीव कुमार गोयल (क्षेत्रीय प्रधान),प्रेम सिंह राणा (जिला मंत्री), मंजू कंसल, गजेन्द्र राणा, विनीता मित्तल, सत्यप्रकाश जी, दिनेश जी, अंजू छाबड़ा द्वारा कराए गए, सूचनाएं एवम वर्ष भर में किए गए कार्यों के बारे मे ज्ञान चंद अरोड़ा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवम योग चिकित्सक द्वारा बताया गया।योग के माध्यम से जन मानव के लिए संदेश कुसुम जी द्वारा बताया गया। संगीतमय योग प्रदर्शन रेणु तायल द्वारा किया गया। योग गीत सोनिया नारंग द्वारा गाया गया। नियमित योग साधना के लाभ ज़िला प्रधान सुभाष जी द्वारा बताया गया। अतिथियो द्वारा भीं योग के विषयो के बारे में विस्तार से बताया गया, पंकज जैन जी बड़े सुंदर तरीके से योग में भ्रामरी प्राणायम का महत्व बताया और कहा की बच्चो एवम युवा को भी योग करना चाहिए। अजय सिंघल जी ,अंकित जी एवम राकेश ढींगरा जी द्वारा योग के साथ साथ वृक्ष भी लगाए ।शांति पाठ नीरज राणा द्वारा कराया, एवम प्रो. आर के गर्ग (संरक्षक) द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। प्रसाद वितरण में मुंजाल जी (टैंट हाउस वाले), धर्मवीर जी, रवि जी, प्रमोद जी, शशी राज जी (के एल मेडीकल वाले), शशी जैन जी, परमिला राय, अलका शर्मा, सुशीला जी, जियालाल जी,विपिन जी,आदि के द्वारा कराया गया। सभी आसनों का प्रदर्शन विनोद शर्मा एवम मधु जी द्वारा बड़े ही सुन्दर तरीके से किया गया। प्रचार में सहयोग राकेश शर्मा जी, आनंद जी,कुलदीप जी, संजीव तोमार जी,अरविंद जी, दिनेश जी, रिषीपाल जी, नीरज जी, शरद जी, राजेंद्र कौशिक जी, रविंद्र चौधरी जी आदि की रही। आज इस प्रोग्राम में सैंकड़ों की संख्या में साधक साधिकाएं उपस्थित रहे।


