मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन का एक डेलिगेशन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में श्रीलंका के लिए रवाना हुआ है। श्रीलंका के कोलंबो में अंतर्राष्ट्रीय किसान सम्मेलन होना है जिसमें 140 देशो के किसान संगठन भाग लेंगे। भारतीय किसान यूनियन के 10 सदस्यीय डेलिगेशन में उनके सीनियर पदाधिकारी गए हैं जिसमें राष्ट्रीय महासचिव युद्ध वीर सिंह, पुरकाजी चेयरमैन प्रदेश महासचिव चेयरमैन जहीर फारुकी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव अशोक घटायन, अंशिता बालियान, धर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 10