मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार पीडीए के अधिकारों व हिस्सेदारी की आवाज उठाने तथा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सर्वसमाज के हितों की विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा व भाजपा समर्थकों के समाजवादी पार्टी में आने पर उनका पूर्ण सम्मान है। यह विचार समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा व बसपा समर्थकों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहे।
बसपा व भाजपा से दशकों तक जुड़े रहे सादपुर निवासी योगेश कुमार,योगेन्द्र कुमार,मुकेश कुमार व बिट्टू चौधरी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी व दुखी मजदूर किसानों तथा पिछड़े दलितों व अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही उठा रहे हैं इसलिए वह समाजवादी पार्टी के संघर्ष व विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।उन्होंने 2027 में सपा की सरकार को वक्त की जरूरत बताया।
कार्यक्रम में सपा नेता साजिद हसन,धर्मेंद्र सिंह नीटू,सरदार प्रेमपाल सिंह,कृष्ण पाल सिंह,राजेंद्र सिंह चौहान, सरदार मानवेंद्र सिंह, शाहनवाज मलिक,आशु मलिक,गगन महावी, मुजफ्फर अली,अक्षय कुमार,अंकित पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


