Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा ने मृतक नेता को बना दिया जिला प्रतिनिधि

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के विभिन्न पदों को लेकर लोगों में जहां खूब आपत्ति जताई जा रही है तो वहीं मृत संजय मौर्य का जिला प्रतिनिधि के पद पर नाम होने से पार्टी की जमकर छीछालेदर हो रही है।

भाजपा की तरफ से राही ब्लॉक से संजय मौर्य को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। उनकी मृत्यु 18 मई 2022 को हो चुकी है। सोशल मीडिया पर संजय मौर्य का नाम चर्चा में है। इससे भाजपा के भीतर भी खलबली मची हुई है। पार्टी मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला का कहना है कि मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चयन प्रदेश महामंत्री की देखरेख में हुआ है। इसमें गलती नहीं हो सकती है। सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड हो रहा है। उस पर पार्टी के पदाधिकारियों से बात की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *