मुजफ्फरनगर । नगर के वरिष्ठ डॉक्टर एम एल गर्ग के पुत्र व भाजपा नेता नीधीश राज गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान पर खुद को गोली मार ली। आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बहुत गंभीर थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। निधीष गर्ग का गम्भीर हालात में वेंटिलेटर पर उपचार किया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल और गौरव स्वरूप समेत तमाम नेता आनंद हास्पिटल पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार करीब 10ः00 बजे थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नितिश राज गर्ग पुत्र मोहन लाल गर्ग उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी मौ0 नई मण्डी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा अपने मेडिकल स्टोर, महावीर चौक पर अपनी पिस्टल से सिर में गोली मार लेने की घटना कारित की गयी है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल को उपचार हेतु आनन्द अस्पताल भोपा रोड में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*



Author: Taja Report
Post Views: 15


