मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में नगर पालिका परिषद के पूर्व एवं वर्तमान सभासदों के साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया था। इन सभी सभासदों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने वार्डों से मुख्य लोगों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का दायित्व सौंपा गया है।
बैठक के दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल ने सभी का स्वागत करते हुए उनको बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी 28 मार्च को मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन पर आते 10:00 बजे से जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा के द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध जनों से सीधा संवाद करते हुए उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां, गरीबों के कल्याण के लिए चलाए जा रही योजनाओं, युवाओं के लिए रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए किए गए कार्यों के साथ ही तमाम उपलब्धियां को उनके सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार इस तरह से प्रबुद्ध जनों से सीधा संवाद करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए आम जनमानस में असीम उत्साह बना हुआ है। उन्होंने सभी सभासदों पूर्व सभासदों और सभासद पद पर चुनाव लड़ने वाले लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने-अपने वार्ड से भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों को जानसठ रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर लेकर आने का काम करना है उन्होंने कहा कि जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है और इस लोकसभा चुनाव में जनता के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी 400 के पार सीटों पर जीत दर्ज करने का इतिहास रचने जा रही है जनता तय कर चुकी है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम अपने वोट के सहारे करना है।
बैठक में मुख्य रूप से विजेन्द्र पाल, कुश पूरी, राजीव गर्ग, संजय गर्ग, अमित पटपटिया, सतीश कुकरेजा, शोभित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, देवेश कौशिक, कपिल पाल, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, ममता बालियांन, प्रशांत गौतम, अनूज कुमार, प्रमोद गौतम, हनी पाल, नवनीत गुप्ता, कुसुम लता पाल, विजय कुमार, राजकुमार सिद्धार्थ, विवेक गर्ग, नवनीत चंद, बॉबी सिंह, सरवन कुमार, प्रेम कुमार, बबीता गुप्ता, सलीम अहमद, मुकेश कुमार और सिलेक्शन आदि सभासद एवं पूर्व सभासद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दर्शन द्वारा किया गया।


