Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा की जिला मंत्री ममता अग्रवाल और मूलचंद रिसॉर्ट के मालिक पीयूष अग्रवाल द्वारा किया गया स्वागत

मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्षों में प्रवीण खेड़ा , अमित शास्त्री दीपक मित्तल एवं नंदकिशोर नंदू शामिल रहे। ममता अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।

सभी मंडल अध्यक्षों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ममता अग्रवाल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद से संगठन और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से समय निकालकर कार्यकर्ताओं को समय दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का संवाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल संगठनात्मक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *