मुजफ्फरनगर। सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान के तहत आज मजदूर जगत की बैठक में अभियान के सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का सुझाव जमीन से जुड़ा हुआ होता है ,ये सुझाव अगर संकल्प में बदल जाए तो देश की तकदीर बदल सकती है,मजदूर की तकदीर बदल सकती है।
मीडिया प्रमुख पवन अरोरा ने बताया कि ये बड़े उत्साह की बात है ,सौभाग्य की बात है कि मोदी सरकार के पास जो सुझाव पिछली बार गए थे,उनमें से अनेको को भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जोड़ा था और संकल्प पत्र के 97%सुझाव आज की तारीख में पूरे किए जा चुके हैं या प्रक्रिया में हैं।
बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र राणा ने ,(बीएसएनएल) की,संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया।इस अवसर पर इंदिरा शर्मा,सतीश धीमान(विभाग प्रमुख), प्रदीप, पिंकी, हरिओम शर्मा,संजय,सुनील, के के शर्मा आदि उपस्थित रहे। सैंकड़ो मजदूरों ने मिस्ड कॉल करके अपने सुझाव भेजे।दूसरी बैठक व्यापारी वर्ग की व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष के आवास पर भारतिया कालोनी मे हुई जिसमे भिन्न भिन्न व्यापारी संगठनों के लोग जुटे।सभा को व्यापारी नेता वा पूर्व विधायक अशोक कंसल ने सुझाव लिख कर देने को प्रेरित किया। सुझाव आपके संकल्प हमारा के तहत तीसरी बैठक सामाजिक कार्यकर्ताओं की श्री अनमोल छाबड़ा जी की अध्यक्षता में गांधी कालोनी स्थित सतनाम जी के आवास पर हुई।वहां भी उपस्थित सभी लोगो ने मिस्ड कॉल करके अपने सुझाव भेजे। बैठक को अशोक कंसल और एडवोकेट कांति राठी ने संबोधित किया।


