Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भागलपुर में पुलिस में तैनात महिलाकर्मी सहित परिवार के 5 लोगों की मौत मचा कोहराम

भागलपुर। एसएसपी कार्यालय में तैनात सिपाही नीतू कुमारी ने अपनी सास व दो बच्चों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर नीतू के पति पंकज कुमार सिंह ने नीतू की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंगलवार सुबह दूधवाले ने जब कमरे में झांका तो बेड पर नीतू की सास खून से लथपथ पड़ी थीं। उसके शोर मचाने पर आसपास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना का कारण नीतू का अवैध संबंध बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेंज डीआइजी विवेकानंद, एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी मिस्टर राज, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी समेत पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने नीतू के क्वार्टर का दरवाजा धक्का देकर तोड़ा। अंदर गेस्ट रूम में बेड पर नीतू की सास का क्षत-विक्षत शव दिखा। किचन के सामने वाले बरामदे पर नीतू कुमारी के पति पंकज कुमार सिंह का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे झूल रहा था। उसी से सटे कमरे में नीतू के पुत्र शिवांश (6) और पुत्री सलोनी उर्फ बुच्ची (3) का शव पड़ा था। बच्चों की मां नीतू का शव दूसरी दिशा में बेड पर ही था। नीतू का गला रेता गया था और ईंट से सिर पर हमला कर चेहरा विकृत कर दिया गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *