मुज़फ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को उड़ीसा के भुवनेश्वर में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में पुरकाजी थाने में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी रिहाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान ज़िला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी, ज़िला संगठन मंत्री प्रधान हरिओम त्यागी (खाईखेड़ी), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी संजय त्यागी, राजा गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान आदि मौजूद रहे। वहीं सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के समर्थक व कार्यकर्ता भी मौजूद है।
Author: Taja Report
Post Views: 181


