Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाकियू का नौ सितंबर का धरना स्थगित

मुजफ्फरनगर । 9 सितंबर 24 को एसएसपी मुजफ्फरनगर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर द्वारा दी गई थी। भाकियू की चेतावनी के बाद एसएसपी मुजफ्फरनगर ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। चौधरी नरेश टिकैत जी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा की साथ भाकियू के बड़े पदाधिकारियों की वार्ता आज एसएसपी आवास पर सम्पन्न हुई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ता में भाकियू की शिकायतों को एसएसपी अभिषेक सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कई का मौके पर निस्तारण किया और बाकि पर विधिपूर्वक कार्यवाही का वादा किया। एसएसपी मुजफ्फरनगर के मजबूत आश्वासन पर 9 सितंबर का भाकियू का मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय पर धरना स्थगित किया जाता है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी तैयारी लगातार रखें यदि वार्ता के अनुसार निष्पक्ष कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। वार्ता में जहीर फारूकी, नवीन राठी, नीरज बालियान, कपिल सोम, मोनू पंवार, गुलबहार राव शामिल रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *