श्रावस्ती। भाकियू अराजनीतिक की महिला जिलाध्यक्ष की हत्या की गुत्थी सुलझ गयी है।
3 मार्च को जंगल में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। पता चला कि ये कंकाल महिला किसान नेता 25 वर्षीय आंचल मिश्रा का है। आंचल किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी सूरज वर्मा को अरेस्ट कर लिया है। अवैध संबधों की वजह से आंचल की हत्या हुई है। सूरज वर्मा पुराना हिस्ट्रीशीटर है।पुलिस ने बताया कि सूरज वर्मा एक अपराधी है।
वर्ष 2011 से अब तक उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। सूरज ने पुलिस को बताया कि आंचल के साथ वह चार महीनों से बातचीत करता था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। आंचल अक्सर सूरज से पैसों की डिमांड किया करती थी। पैसे ना देने पर थाने में झूठी शिकायत करने की धमकी देती थी। इससे तंग आकर वह बहाने से बीते 17 फरवरी को आंचल को जंगल में ले गया और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जंगल में छिपाकर वह भाग गया।

