Taja Report

भाई की हत्या में सगे भाई का दामाद गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा भाई की हत्या के अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर धन्धेड़ा कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल फावड़ा बरामद किया गया। पकड़ गया व्यक्ति मृतक के भाई दामाद है। 

बीस अक्टूबर को श्रीमति राधारानी पत्नि स्व0 बूटाराम निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्ड़ी पुलिस को अभियुक्त कालूराम द्वारा अपने दामाद संजीव के साथ मिलकर उनके पति बूटाराम को फावडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा दौराने उपचार बूटाराम की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया। थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 – 495/2024 धारा 103(1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दिनांक 21.10.2024 को हत्या के उक्त अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर धन्धेडा कट के पासस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल फावड़ा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* संजीव शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*

➡️आलाकत्ल (एक अदद फावडा)

➡️जामातलाशी से 260/- रुपये

*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम-*

*1.* कालूराम पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मृतक बूटाराम के भाई कालूराम का दामाद है तथा कई वर्ष से अपनी पत्नि के साथ कालूराम के घर पर ही रह रहा था। मृतक बूटाराम तथा कालूराम का आपस में जमीनी विवाद चल रहा था। दिनांक 20.10.2024 को बूटाराम ईंख की कटाई कर रहा था जिसका हमने विरोध किया तथा विवाद हो गया जिसमे बूटाराम द्वारा मेरे सर में चोट मार दी गयी। उसके बाद मैने बूटराम की हत्या की योजना बनाई तथा शाम के समय जब बूटाराम अपने घर के बाहर खड़ा था तभी अपने ससुर कालूराम के साथ मिलकर फावड़ा मारकर बूटाराम की हत्या कर दी । हत्या के बाद आलाकत्ल फावड़े को मैने टयूबवैल के पास ईंख के खेत में फैंक दिया तथा फरार हो गया। 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *