मुजफ्फरनगर । थानाक्षेत्र बुढाना में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ/आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की गयी थी । उच्चाधिकारीगण द्वारा उक्त विडीयो का संज्ञान लिया गया तथा उक्त युवक की गिरफ्तारी हेतु थाना बुढाना पर टीम गठित की गयी थी । थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 05 घण्टे के अन्दर उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हारान पुत्र मीना निवासी ग्राम बड़कता थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर बताया गया है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है अतः सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें । जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।


