Taja Report

भगवान शनि देव कृपालु है : पंचाग एवँ राशिफल

????श्री सनातन हिंदू पंचांग-31.05.2025????

✴️ दैनिक ग्रह गोचर राशिफल सहित✴️

????️ शुभ शनिवार – ???? – शुभ प्रभात् ????️

74-30????मध्यमान????75-30

(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)

????️????????????????????????️         

_________________________________

____________आज विशेष____________

हिन्दू मान्यताओं में कर्णवेध संस्कार का बड़ा ही महत्व है और यह क्यों करवाया जाता है जानें.

 

_________________________________

_________दैनिक पंचांग विवरण________

✴️????????????????????✴️

__________________________________

आज दिनांक………………….31.05.2025

कलियुग संवत्…………………………5127

विक्रम संवत्………………………….. 2082

शक संवत्……………………………..1947

संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी

अयन…………………………………….उत्तर

गोल………………………. …………….उत्तर

ऋतु……………………………………. .ग्रीष्म

मास…………………………………… ..ज्येष्ठ

पक्ष……………………………………..शुक्ल

तिथि…………पंचमी. रात्रि. 8.16 तक / षष्ठी

वार…………………………………. .शनिवार

नक्षत्र…….. पुष्य. रात्रि. 9.07 तक / अश्लेषा

चंद्रराशि……………… कर्क. संपूर्ण (अहोरात्र)

योग…………. वृद्धि. प्रातः 10.42 तक / ध्रुव

करण…………………..बव. प्रातः 8.42 तक

करण……. बालव. रात्रि. 8.16 तक / कौलव

_________________________________

????✴️✴️????✴️✴️????

नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो

वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है

_________________________________

*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*

????श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार????

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट

जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट

कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट

लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट

कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट

✴️????????️????????️????✴️

_______________________________

-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-

✴️????????️????????️????✴️

________________________________

सूर्योदय…………………. प्रातः 5.42.27 पर

सूर्यास्त…………………..सायं. 7.16.09 पर

दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.33.42

रात्रिमान………………………….10.26.08

चंद्रोदय…………………. 9.40.59 AM पर

चंद्रास्त………………… 11.36.54 PM पर

राहुकाल..प्रातः 9.06 से 10.48 तक(अशुभ)

यमघंट… अपरा. 2.11 से 3.53 तक(अशुभ)

गुलिक………..प्रातः 5.42 से से 7.24 तक

अभिजित…… मध्या.12.02 से 12.56(शुभ)

पंचक…………………………… आज नहीं है

हवन मुहूर्त……………………….आज नहीं है

दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा

दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें

_________________________________

????विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय????

______????????????????????????????________

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.

_________________________________

ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..

_________________________________

प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और

बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…

_________________________________

गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं

12 मिनट बाद का समय कहलाता है

????✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️????

_________________________________

????✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️????

_________________________________

भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..

________________________________

????????????????????️????????????????

* दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट *

________________________________

लग्न ……….वृषभ 14°30′ रोहिणी 2 वा

सूर्य ………. वृषभ 15°36′ रोहिणी 2 वा

चन्द्र ………………..कर्क 8°1′ पुष्य 2 हे

बुध ^ ……….वृषभ16°40′ रोहिणी 2 वा

शुक्र …………. मीन 29°47′ रेवती 4 ची

मंगल ………कर्क 26°20′ आश्लेषा 3 डे

बृहस्पति ….मिथुन 3°34′ मृगशीर्षा 4 की

शनि …….मीन 6°17′ उत्तरभाद्रपद 1 दू

राहू * ….कुम्भ 29°25′ पूर्वभाद्रपद 3 दा

केतु * ..सिंह 29°25′ उत्तर फाल्गुन 1 टे

_________________________________

✴️????दैनिक लग्न समय सारिणी ????✴️

_________________________________

लग्न राशि ***********प्रारंभ – समाप्ति

==========================

वृषभ……………… 05:42 – 06:43

मिथुन ………….. . 06:43 – 08:57

कर्क …………….. 08:57 – 11:15

सिंह ………………. 11:15 – 13:29

कन्या …………….. 13:29 – 15:42

तुला ……………… .15:42 – 17:59

वृश्चिक ……………. 17:59 – 20:15

धनु ……………….. 20:15 – 22:20

मकर ………………22:20 – 24:05*

कुम्भ ……………..24:05* – 25:36*

मीन……………… 25:36* – 27:04*

मेष ……………… 27:04* – 28:42*

वृषभ……………. 28:42* – 29:42*

==========================

* अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है।

________________________________

✴️????दिन का चौघड़िया????✴️

_________________________________

शुभ………………प्रातः 7.24 से 9.06 तक

चंचल…………अपरा. 12.29 से 2.11 तक

लाभ……………अपरा. 2.11 से 3.53 तक

अमृत…………..अपरा. 3.53 से 5.34 तक

_________________________________

✴️????रात्रि का चौघड़िया????✴️

________________________________

लाभ……… सायं-रात्रि. 7.16 से 8.34 तक

शुभ…………….रात्रि. 9.53 से 11.11 तक

अमृत…..रात्रि. 11.11 से 12.29 AM तक

चंचल.रात्रि. 12.29 AM से 1.47 AM तक

लाभ….रात्रि. 4.24 AM से 5.42 AM तक

_________________________________

✴️????✴️????✴️????✴️????✴️

_________________________________

(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )

_________________________________

✴️????✴️????✴️????✴️????✴️

_________________________________

????????????????????????????????????

_________________________________

????????️शुभ शिववास की तिथियां????️????

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.

कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.

_________________________________

✴️????️????????️✴️????️????????️✴️

_________________________________

दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

 

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

 

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..

________________________________

समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर

________________________________

 

09.11 AM तक——-पुष्य—-2——हे

03.07 PM तक——-पुष्य—-3——हो

09.07 PM तक——-पुष्य—-4——डा

03.09 AM तक—-अश्लेषा—-1—–डी

उपरांत रात्रि तक—-अश्लेषा—-2——डू

 

________राशि कर्क – पाया रजत______

________________________________

___________आज का दिन___________

????✴️????✴️✴️????✴️✴️????????

_______________________________

व्रत विशेष……………………………. नहीं है

अन्य व्रत………………………………नहीं है

पर्व विशेष………………. श्रुति पंचमी (जैन)

दिन विशेष…… रोहिणी तपन जारी (नवतपा)

दिन विशेष………. विश्व तंबाकू निषेध दिवस

पंचक……………………………आज नहीं है

विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है

खगोलीय.अश्विन्यां मेषे शुक्र प्रातः11.13 पर

सर्वा.सि.योग……………………आज नहीं है

अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है

सिद्ध रवियोग…… .रात्रि. 9.07 से रात्रि पर्यंत

_______________________________

✴️????✴️✴️????✴️✴️????✴️

_______________________________

__अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी__

✴️????✴️✴️????✴️✴️????✴️

_________________________________

आज दिनांक………………. .01.06.2025

तिथि………………ज्येष्ठ शुक्ला षष्ठी रविवार

व्रत विशेष………………………. अरण्य षष्ठी

अन्य व्रत……………………………… नहीं है

पर्व विशेष……………….विंध्यवासिनी पूजन

दिन विशेष…….रोहिणी तपन जारी (नवतपा)

दिन विशेष…………. सांई टेऊंराम पुण्यतिथि

दिन विशेष……..सन् 2025 जून मास प्रारंभ

दिन विशेष………………….विश्व दुग्ध दिवस

दिन विशेष……… वैश्विक अभिभावक दिवस

पंचक……………………………आज नहीं है

विष्टि(भद्रा)…………………….. आज नहीं है

खगोलीय………………………..आज नहीं है

सर्वा.सि.योग…………………… आज नहीं है

अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है

सिद्ध रवियोग……..उदयात् रात्रि. 9.37 तक

_______________________________

✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

????धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल ????

????️✴️✴️????✴️✴️????️

________________________________

हिन्दू मान्यताओं में कर्णवेध संस्कार का बड़ा ही महत्व है और यह क्यों करवाया जाता है जानें..

 

इस संस्कार को 6 माह से लेकर 16 माह तक अथवा 3, 5 आदि विषम वर्षों में या कुल की परंपरा के अनुसार उचित आयु में किया जाता है। इसे स्त्री-पुरुषों में पूर्ण स्त्रीत्व एवं पुरुषत्व की प्राप्ति के उद्देश्य से कराया जाता है। मान्यता यह भी है कि सूर्य की किरणें कानों के छिद्र से प्रवेश पाकर बालक-बालिका को तेज संपन्न बनाती हैं। बालिकाओं के आभूषण धारण हेतु तथा रोगों से बचाव हेतु यह संस्कार आधुनिक एक्युपंचर पद्धति के अनुरूप एक सशक्त माध्यम भी है।

 

हमारे शास्त्रों में कर्णवेध रहित पुरुष को श्राद्ध का अधिकारी नहीं माना गया है।

 

देवल स्मृति ने स्पष्ट कहा है कि जिस व्यक्ति के कर्णरन्ध्र में सूर्य की किरणें प्रविष्ट नहीं हो पाती, उसको देखते ही सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं। यदि कर्णवेध संस्कार न किए गए ब्राह्मण को श्राद्ध में निमन्त्रित कर लिया जाए, तो निमन्त्रित करने वाला व्यक्ति असुर हो जाता है-

 

‘तस्मै श्राद्धं न दातव्यं, यदि चेदसुरं भवेत्।

 

ब्राह्मण और वैश्य का कर्णवेध चांदी की सुई से, शुद्र का लोहे की सुई से तथा क्षत्रिय और संपन्न पुरुषों का सोने की सुई से करने का विधान है।

 

शुभ समय में, पवित्र स्थान पर बैठकर देवताओं का पूजन करने के पश्चात् सूर्य के सम्मुख बालक या बालिका के कानों को निम्न मंत्र द्वारा अभिमंत्रित करना चाहिए

 

भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।

स्थिरैरंगैस्तुष्टुवां सस्तनूभिर्व्यशेमहि देवहितं यदायुः ॥ -यजुर्वेद 25/21

 

इसके बाद बालक के दाहिने कान में पहले और बाएं कान में बाद में सुई से छेद करें उनमें कुंडल आदि पहनाएं। बालिका के पहले बाएं कान में, फिर दाहिने कान में छेद करके तथा बाएं नाक में भी छेद करके आभूषण पहनाने का विधान है।

 

मस्तिष्क के दोनों भागों को विद्युत के प्रभावों से प्रभावशील बनाने के लिए नाक और कान में छिद्र करके सोना पहनना लाभकारी माना गया है। नाक में नथुनी पहनने से नासिका संबंधी रोग नहीं होते और सर्दी-खांसी में राहत मिलती है। जबकि कानों में सोने की बालियां या झुमके आदि पहनने से स्त्रियों में मासिक धर्म नियमित रहता है, इससे हिस्टीरिया रोग में लाभ मिलता है।

________________________________

✴️ ????️आज का राशिफल????️ ✴️

_________________________________

 

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज अचानक किसी से अच्छी मुलाक़ात हो सकती है। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लाभ उठा पाएंगे। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

 

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)

आज शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। खाली वक्त्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे। हालाँकि शुरुआत में आपकी कुछ ख़ास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का भरपूर आनंद उठाएंगे।

 

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)

आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

 

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है। आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयाँ बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद ख़ुद को तरोताज़ा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफ़ी ज़रूरत भी है।

 

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

आज संभव है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी ज़िम्मेदारी समझाने की ज़रूरत है। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयाँ बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद ख़ुद को तरोताज़ा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफ़ी ज़रूरत भी है।

 

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

आज का दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। दिन अच्छा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर करें । इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत के चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।

 

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

आज घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।

 

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

आज दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लाभ ले सकते हैं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा।

 

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने साथी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा।

 

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में वृद्धि कर सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा। कोई भी काम जब तक पूरा न हो तब तक किसी दूसरे काम में हाथ न डालें, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।

 

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)

आज अपने झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे। आज अपने विचारों को प्रखर बनाने के लिए आप किसी महान शख्स की जीवनी पढ़ सकते हैं।

 

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

आज आप ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो संभव है कि वो आहत महसूस करे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

___________________________________

????????✴️????????️????✴️????????

___________________________________

अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।

________________________________

????✴️✴️✴️????️✴️✴️✴️????

______________________________

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *