*आज का पंचांग*
शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, अमावस्या, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 27, 10 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।
*अमावस्या तिथि* अपराह्न 02:30 तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
*पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र* अर्धरात्रोत्तर 01:55तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
*साध्य योग* सायं 04:13 तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।
*नाग करण* अपराह्न 02:30 तक उपरांत बव करण का आरंभ।
*चन्द्रमा* रात्रि 08:40 तक कुंभ राशि पर संचार करेगा।
*सूर्योदय* सुबह 6:35 पर।
*सूर्यास्त* शाम 6:26 तक।
*विजय मुहूर्त* दोपहर 2:30 से 3:17तक रहेगा।
*राहुकाल* सुबह 4:30से 6 बजे तक।
*आज का उपाय* आज सूर्य भगवान को गुड डालकर जल अर्पित करें।
*मेष राशि*
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में किसी परिजन का आगमन होने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको माताजी की सेहत की चिंता सता सकती है।कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी और आप किसी सलाह पर अमल करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
*वृष राशि*
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे!संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी अजनबी पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।
*मिथुन राशि*
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा, सकतआप परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
*कर्क राशि*
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें।
*सिंह राशि*
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको उनके पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं! आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो होगी, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।
*कन्या राशि*
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और आपके परिवार में चल रही कलह भी दूर होगी। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे।आपको बिजनेस में किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई समस्या सकती है।
*तुला राशि*
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको कानूनी बातों से संबंधित विवाद को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आज आपसे लेकर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।आपके घर आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
*वृश्चिक राशि*
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा।आप अपने बिजनेस में भी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके कारण आपका बिजनेस तरक्की करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी! संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
*धनु राशि*
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने धन का सही इस्तेमाल करें और अपनी बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं! यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।आप अपने जरूरी मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।
*मकर राशि*
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको कुछ महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में समस्या आएगी। यदि ऐसा हो, तो आप अपने माता-पिता पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।
*कुंभ राशि*
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा।आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है, जो जातक अविवाहित हैं, उनके जीवन में किसी नए मेहनाम की दस्तक हो सकती है, जिसके आने से उनके दिल की घंटी बजेगी! आपको अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है।
*मीन राशि*
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी! आपकी तरक्की में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी और आप अपने किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं।

