Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भगत सिंह रोड व मीनाक्षी चौक पर धडाधड कटे चालान

मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ एवं सुगम बनाये रखने के उद्धेश्य से प्रमुख बाजारों में सडक पर किये गये अतिक्रमण को हटवाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन व बेतरतीब वाहन पार्क कर यातायात वाधित करने वालों 135 वाहनों का चालान किया गया।

जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ एवं सुगम बनाये रखने के उद्धेश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सडक पर अतिक्रमण व बेतरतीब वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री ऋषिका सिंह तथा प्रभारी यातायात उ0नि0 श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर ,थाना सिविल लाइन और थाना खालापार क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से यातायात पुलिस द्वारा नगरक्षेत्र के प्रमुख बाजारों शिव चौक से भगत सिंह रोड हनुमान चौक शामली रोड शामली रोड पुलिस चौकी तक तथा मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड के दोनों तरफ नुमाइश ग्राउंड तक बाजारों से सडक पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
इस अभियान के अंतर्गत संबंधित थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा बाजारों मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने किसी प्रकार का अतिक्रमण कर यातायात व सार्वजनिक मार्ग को बाधित न करें। व्यापारियों को यह भी सूचित किया गया कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल 135 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही *नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान* के अंतर्गत आज यातायात पुलिस के द्वारा 51 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस दौरान या0उ0नि0 श्री देवकीनन्दन, उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र कुमार, उ0नि0 श्री राजकुमार सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *