Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भगत सिंह रोड पर दुकान में आग से पचास लाख से अधिक का नुकसान

मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड स्थित घास मंडी में दो मंजिला दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के जवानों को तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पचास लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।
भगत सिंह रोड स्थित घास मंडी के पास में संजय कुमार गर्ग की प्लास्टिक की रस्सी, दोनों , चम्मच और पत्तल की दो मंजिला दुकान है। शनिवार सुबह 5:15 बजे दुकान में आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के विकराल रूप को देखते हुए जानसठ, बुढ़ाना व खतौली आदि से दमकल विभाग की गाड़ियां बुला ली गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के 22 जवानों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आग कैसे लगी इस पर दमकल विभाग के जवानों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया  दुकान 80 फुट लंबी थी और शटर काटकर अंदर घुसना पड़ा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *