Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर सिरफिरे ने शादी की तैयारी कर रही युवती को गोली से भूना

झांसी। आर्यन ब्यूटी पॉर्लर से शादी के लिए श्रंगार करा रही युवती की सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने पार्लर में घुसने की कोशिश की तो संचालिका ने दीपक को अंदर आने से रोकने के लिए तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। सिरफिरे युवक दीपक ने ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का कांच तमंचे की बट मारकर तोड़ दिया और भीतर जा घुसा। अंदर आकर काजल से अपने साथ चलने की जिद करने लगा। काजल ने इससे इंकार कर दिया और अंदर की ओर भागी, तभी आरोपी दीपक ने तमंचे से गोली चला दी। एक गोली ब्यूटी पार्लर के शीशे में लगी, जिससे वह चकनाचूर हो गया, जबकि दूसरी गोली सीधे काजल के सीने में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे लेकिन दीपक अपने एक दोस्त के साथ भाग निकला। युवक उसका पडौसी ही बताया गया है। इकतरफा प्यार में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *