Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बोले जयंत : पलटा नहीं पटखनी दी है

मुजफ्फरनगर । शाहपुर के मंच से रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने एनडीए में शामिल होने पर आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि मैं पलटा नहीं हूं इसे पटखनी मारना कहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव में टक्कर में नहीं है।
जयंत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह चाहते थे कि गरीबों का सम्मान हो, किसानों का कल्याण हो। जो लोग वोट लेने के लिए चौधरी चरण सिंह का नाम लेते थे, उन्होंने भारत रत्न मिलने पर खुशी नहीं जताई। पहले चरण में चुनाव है कोई कसर मत छोड़ देना। कोई टक्कर नहीं बची है। सपा से अलग होने पर पलटवार करते हुए जयंत ने कहा कि मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटखनी मारना कहते हैं। एनडीए सरकार किसानों के लिए फैसले लेगी। जो सरकार चौधरी चरण सिंह को सम्मान दे रही है वह किसानों का सम्मान है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *