Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बोले जयंत: जाट तो मुझसे नाराज रहते ही हैं, मना लूंगा

शामली । रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, रही बात जाटों की तो वे मुझसे नाराज रहते ही हैं उन्हें मै मना लूंगा।

यहां पहुंचे जयंत चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गठबंधन में हम घटक दल के रूप में शामिल हुए हैं। विपक्ष के पास वोट देने के लिए कोई वजह नहीं है। जनता उन्हें किस मकसद से वोट करे। यह पूछे जाने पर कि गठबंधन में जाने के बाद जाट समाज उनसे नाराज चल रहा है इसके लिए वह क्या करेंगे? इस पर जयंत ने कहा कि मुझसे जाट तो नाराज ही रहते हैं मैं मना लूंगा। कुछ मेरी मान लेते हैं, कुछ मैं उनकी मान लेता हूं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सीएम को बदलने को लेकर कुछ कारण रहे होंगे। भाजपा का अंदरूनी मामला है। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कई योजनाएं किसानों के लिए चल रही हैं और आगे भी चलेंगी। रालोद जहां भी भूमिका में रहेगी वहां हमारी कोशिश रहेगी कि किसानों के लिए और बेहतर फैसले लिए जाएं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *