Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बैसाखी पर गांधी कालोनी गुरुद्वारे में अखंड पाठ संपन्न



मुजफ्फरनगर । श्री गुरु सिंह सभा रजिo मुजफ्फरनगर द्वारा बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया 325 वां खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) का पावन पर्व कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गोराया जी ने बताया कि आज बैसाखी का पर्व गांधी कॉलोनी गुरुद्वारा में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमे की परसों रोज से रखे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई उपरांत कीर्तन व चाय पानी नाश्ते का प्रबंध प्रातः 7:00 किया गया इसके बाद मुख्य दीवान सजाया गया जिसमें की गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी के हजूरी रागी जत्था ने अपने कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करा वै ज्ञानी जोगा सिंह वै ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने भी सिख इतिहास से रूबरू कराया व बताया कि आज के दिन गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने आनंदपुर साहिब में पांच प्यारों को अमृत छका कर सिंह सजाया था व सिंह सिख धर्म की स्थापना की थी इसके बाद हमारे पास विशेष तौर पर पहुंचे हुए भाई जसविंदर सिंह जी डेरा बाबा नानक ने बहुत ही रसमई कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया ने आई हुई संगतो का धन्यवाद करा व बैसाखी पर्व की बधाई दी पूरी समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बताया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *