मुज़फ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सीओ भोपा डॉ रवि शंकर मिश्र ने बताया कि महिला की आत्महत्या की सूचना मिली थी और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
थाना भोपा पुलिस को सूचना मिली कि पूजा पत्नी सुमित निवासी ग्राम बेहड़ा थ्रू थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है । पूजा उपरोक्त की शादी 20 माह पूर्व हुई थी । क्षेत्राधिकारी भोपा, नायब तहसीलदार एवं प्र0नि0 भोपा द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।


