Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बेबी रानी मौर्य ने किया अति कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण

मुजफ्फरनगर। पोषण पखवाड़ा, 2024 के शुभारंभ के अवसर पर मा० कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी द्वारा अति कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया। 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रोत्साहन एवं जागरुकता तथा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु जनपद में चिन्हित अति कुपोषित बच्चों (सैम) को मा० कैबिनेट मंत्री महोदया, महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया की उपस्थिति में पोषण पोटली का वितरण किया गया। अति कुपोषित बच्चों (सैम) को पोषण पोटली में 21 प्रकार की सामग्री यथा श्री अन्न के अंतर्गत ज्वार, बाजरा, रागी, चना एवं कुट्टू व साँवा तथा गुड एवं चना तथा स्वच्छता किट का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ० राजीव शर्मा, सदस्य बाल कल्याण समिति तथा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी तथा मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया।

मा० कैबिनेट मंत्री महोदया द्वारा उपस्थित सैम बच्चों के अभिभावकों से पोषण विषय पर वार्ता करते हुए उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में प्रदान की जाने वाली सेवाएं प्राप्त करने तथा मानक अनुसार पात्र सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया द्वारा पोषण पखवाड़ा की 03 मुख्य थीम पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए अति कुपोषित (सैम) बच्चो की माताओ को कुपोषण से बचने हेतु श्री अन्न के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो द्वारा पोषण पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में जागरुकता हेतु स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा श्री अन्न एवं हरी सब्जियों से निर्मित रंगोली का प्रदर्शन भी किया गया।

उक्त अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को सैम/मैम प्रबंधन फोल्डर, कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं को भोजन प्रबंधन गाइड का वितरण किया गया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *