मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी इशा दुहन ने बेगराजपुर बिजली घर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां लापरवाही व अनियमितता मिलने पर जई सुजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया।निरीक्षण के दौरान वहां पर घास जमी देख कर एमडी ईशा दुहन ने एसडीओ को भी जमकर लताड़ लगाई। एसडीओ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए, जिससे हड़कंप मच गया।
Author: Taja Report
Views: 21


