सहारनपुर। रुड़की-पंचकूला हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में ग्राम झबीरण के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों मुजफ्फरनगर के भोपा के रहने वाल
हादसा सोमवार शाम हुआ। पंकज (47) निवासी भोपा दुर्घटना स्थल के समीप अन्नपूर्णा के नाम से होटल चलता था। वह अपने चाचा पवन (62) पुत्र बलवंत के साथ बाइक पर होटल आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक टकराते ही पंकज की गर्दन रेलिंग पर जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सड़क पर गिरकर पवन भी घायल हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
होटल के समीप हादसा होते देखा तो होटल के कर्मचारी दौड़े आए तथा दोनों को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल कर्मचारी दोनों मृतकों को उठाकर जिला अस्पताल ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि दोनों किसी काम से करनाल गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे।


