मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को 40 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है।
26 अगस्त को जलीम पुत्र वसीर निवासी मौहल्ला नई आबादी थाना खतौली द्वारा तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त सरताज उर्फ कल्लू व उसके लडकों द्वारा वादी के पुत्र सरदार आलम की हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर मु0अ0सं0 268/2026 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा दिनांक 28.08.2026 को 02 अभियुक्तों को बालाजीपुरम के सामने गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया तथा निशादेही से आलाकत्ल एक अदद चाकू ( सब्जी काटने वाला) बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सालिम पुत्र सरताज उर्फ कल्लू व शाहबेज उर्फ जादू पुत्र सरताज उर्फ कल्लू निवासी मौहल्ला काजियान कस्बा व थाना खतौली जिला मु0नगर उम्र 29 वर्ष बताया गया है। अभियुक्त सालिम उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक सरदार आलम द्वारा दिनांक 26.08.2026 को मेरे पिता सरताज उर्फ कल्लू के साथ गाली गलौच, हाथापाई व उनकी बेईज्जती की गयी थी। इस बात का बदला लेने के लिए मैने अपने पिता सरताज उर्फ कल्लू व भाई शाहजेब उर्फ जादू, शादाब एवं दोस्त संदीप जाट पुत्र अजयपाल निवासी भैंसी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर के साथ सरदार आलम की हत्याकी योजना बनायी और जैसे ही हमें सरदार आलम सोनू की दुकान के पास मिला तो हमने उसके साथ मारपीट की गयी और मेरे द्वारा उसपर चाकू से कई वार किये गये थे।
थाना खतौली पुलिस द्वारा हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित है तथा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


