???????? हर हर महादेव????????
???? *~ वैदिक पंचांग ~* ????
????️ *दिनांक – 08 जनवरी 2025*
????️ *दिन – बुधवार*
????️ *विक्रम संवत – 2081*
????️ *शक संवत -1946*
????️ *अयन – दक्षिणायन*
????️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
????️ *मास – पौष*
????️ *पक्ष – शुक्ल*
????️ *तिथि – नवमी दोपहर 02:25 तक तत्पश्चात दशमी*
????️ *नक्षत्र – अश्विनी शाम 04:29 तक तत्पश्चात भरणी*
????️ *योग – सिद्ध रात्रि 08:23 तक तत्पश्चात साध्य*
????️ *राहुकाल – दोपहर 12:46 से दोपहर 02:07 तक*
????️ *सूर्योदय 07:19*
????️ *सूर्यास्त – 06:11*
???? *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
???? *व्रत पर्व विवरण –
???? *विशेष- नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
???? *~ वैदिक पंचांग ~* ????
???? *5 आयु-आरोग्यवर्धक चीजें एवं 5 आयुनाशक चीजें* ????
???????? 5️⃣ *चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है*
➡ *1 संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें |*
➡ *2 उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें |*
➡ *3 सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे | सूर्य से आँखें न लडाये |*
➡ *4 प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है | यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है |*
➡ *5 मंत्रजप :मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है |*
???????? *इन 5️⃣ कारणों से आयुष्य नष्ट होता है*
1️⃣ *अति शरीरिक परिश्रम*
2️⃣ *भय*
3️⃣ *चिंता*
4️⃣ *कामविकार का अधिक भोग*
5️⃣ *अंग्रेजी दवाइयाँ, कैप्सूल, इंजेक्शन, ऑपरेशन आदि की गुलामी*
????????
???? *~ वैदिक पंचांग ~* ????
???? *मणिपुर केन्द्र कैसे विकसित करें* ????
???? *सूर्य को अर्घ्य देते समय नाभि में सूर्य का ध्यान कराने से मणिपुर केन्द्र ( ७ केन्द्रों का तीसरा केन्द्र) विकसित होगा। जीवनी शक्ति में लाभ होगा |*
????????
???? *~ वैदिक पंचांग ~* ????
???? *सफ़ेद दाग का ईलाज* ????
???????? *सबसे पहली बात विरुद्ध आहार छोड़ दो ( सब्जी-रोटी खाये और ऊपर से थोड़ी देर बाद दूध पी लिया, दूध पिया है फिर थोड़ी देर बाद कुछ खा लिया नमक मिर्च वाला ) ….. सफेद दाग हो वे …. एक मुट्ठी काले चने, 125 मिली पानी में डाल दे सुबह 8-9 बजे डाल दे…. उसमे 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण डाल दे, 24 घंटे वो पड़ा रहे …ढक के रह दे … 24 घंटे बाद वो छाने जितना खा सके चबाकर के खाये…. सफ़ेद दाग जल्दी मिटेंगें और होमियोपैथीक दवा लें, सफ़ेद दाग होमियोपैथी से जल्दी मिटे है |*
????????
???? *~ वैदिक पंचांग ~* ????
????????????????????????????????????????????????
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा
????????आज का राशिफल ????????
*दिनांक : 08 जनवरी 2025*
मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपमें दिखावे की मनोवृत्ति रहेगी। दिनचार्य में भी आडम्बर अधिक रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही लोक लाज के कारण ही करेंगे। धार्मिक कार्यों में भी सम्मिलित होंगे परन्तु मन कहीं और ही भटकेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा मंदिर में पूजा पाठ के अवसर मिलेंगे। सेहत में सुधार रहेगा लेकिन कार्यों के प्रति आलस्य दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण हाथ आये लाभ के अवसर गंवा देंगे। फिर भी आज खर्च निकालने लायक धन कहीं ना कहीं से मिल ही जायेगा। परिवार की महिलाओं से सहायता मिलेगी साथ ही ताने भी सुनने पड़ेंगे। घर में आवश्यकता पड़ने पर ही बोले शान्ति बनी रहेगी।
वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी सेहत तो ठीक रहेगी लेकिन नेत्र संबंधित शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू मामलों में आज विविध समस्या एकसाथ उभरने से कुछ समय के लिये दिमाग शून्य जैसा हो जाएगा लेकिन जीवनसाथी अथवा घर के बड़े सदस्य का सहयोग मिलने से परेशानियों का कुछ हद तक हल निकाल लेंगे फिर भी किसी ना किसी कारण से असंतोष अवश्य रहेगा। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आज सही निर्णय और समय पर योजना बनाने के बाद भी कमी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिये किसी अन्य के निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो आशा से बहुत कम। समाज मे बैठे समय बोल चाल सोच समझ कर ही करें। धार्मिक भावनाएं आज स्वार्थ सिद्धि के लिए अथवा काम बनाने तक ही सीमित रहेंगी दिखावे के दान पुण्य से ना करना ही बेहतर रहेगा। आज अनैतिक संबंधों अथवा गलत संगत से दूर रहे परेशानी में पड़ सकते है।
मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये सामान्य से अधिक शुभ रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे आस पास वाले लोग उसके विपरीत राय देंगे हानि के भय से मन असमंजस में रहेगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय अथवा कार्य करेंगे उसका परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा भले सफलता देर से ही मिले। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद आशा से कम होगी पर होगी जरूर उधारी के व्यवहार भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में लेन देन को लेकर निश्चित कलह होगी। घर का वातावरण पहले से शांत रहेगा लेकिन महिलाए का स्वभाव रहस्यमयी रहेगा पल में प्रसन्न अगले ही पल लड़ाई कर बैठेंगी। कमर अथवा कंधे में दर्द की शिकायत शारीरिक अकड़न से परेशानी हो सकती है।
कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाए घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी लेकिन कोई ने काम आने से समय नही मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज अनुभव करेंगे।
सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सेहत में भले ही सुधार आएगा लेकिन स्वभाव में प्रातः काल से ही चिड़चिड़ा पन रहेगा। किसी की छोटी मोटी बातो को दिल से लगाकर दुखी होंगे। घरेलू कार्य के साथ व्यावसायिक क्षेत्र पर बेमन से काम करना पड़ेगा व्यवसाय में कुछ समय के लिये ही तेजी रहेगी लेकिन इसका उचित लाभ नही उठा पाएंगे। जमीन अथवा अचल संपत्ति के उलझे मामले आज सुलझ सकते है लेकिन यहाँ भी लापरवाही के कारण विलंब होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दे वरना लंबे समय तक अधूरे रह सकते है। धन की आमद कम रहेगी व्यर्थ के खर्च भी आज कम रहेंगे फिर भी फिजूल खर्ची से बचे। संध्या के समय थकान कमर दर्द की शिकायत होगी आज खाने पीने में विशेष सतर्कता बरते ठंडे पदार्थो का सेवन से बचें।
कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई ना कोई समस्या लगी रहेगी एक तो पहले से ही स्वभाव आलसी रहेगी ऊपर से सेहत भी थोड़ी हल्की रहने पर काम से मन चुरायेंगे। छाती में संक्रमण तेज जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे जो लोग कुछ दिन पहले तक आपकी नीतियों का विरोध कर रहे थे वह भी स्वार्थ सिद्धि के लिये आपके संपर्क में रहना चाहेंगे। धन की आमद जिस समय उम्मीद नही रहेगी तब ही अकस्मात होगी इसलिये सतर्क रहें। सामाजिक व्यवहारों में कमी लाने का प्रयास करें आपकी उठ बैठ नीच वर्ग के लोगो के साथ होने पर सम्मान में कमी आ सकती है। स्वार्थी व्यवहार त्यागे अन्यथा किसी से आवश्यक काम कराने के लिए नखरे सहने पड़ेंगे। घर मे चाहे कैसे भी रहे लेकिन मामा अथवा मौसी पक्ष से व्यवहारिकता रखना आवश्यक है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन थोड़े से परिश्रम से ही अधिक पसीना और घबराहट बनेगी जिससे ज्यादा भर वाला कार्य करने में असमर्थ रहेंगे इनमे जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें बाद में परेशानी बढ़ सकती है। काम धंधे में आज असमंजस की स्थिति रहेगी किसी पुराने निर्णय अथवा सौदे में अवश्य सफलता मिलेगी जिससे साहस बढ़ेगा लेकिन आज नए कार्यो में हाथ ना डाले अन्यथा धन के फंसने या डूबने की पूर्ण संभावना है। नौकरी पेशा आज बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। धन की आमद छोटे सौदों से आवश्यकता पूर्ति लायक आसानी से हो जाएगी बड़े लाभ के चक्कर मे धन और चैन दोनो गंवा सकते है इसलिये आज आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष करें। घर मे सुख शांति बनी रहेगी भाई बंधुओ को आज संतुष्ट करना असंभव रहेगा इसे अनदेखा करना ही बेहतर है।
वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपके दिमाग मे धन संबंधित मामलों को लेकर कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी। मध्यान तक रुपये पैसे को अधिक अहमियत देंगे स्वभाव से कंजूस रहेंगे लेकिन व्यक्तिगत सुखों की पूर्ति के लिये व्यर्थ खर्च करने से हिचकिचाएंगे नही। कारोबारी दशा में अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा सुधार आएगा लेकिन कार्य क्षेत्र पर आपका जिद्दी व्यवहार होने वाले लाभ में कमी रकह सकता है बने बनाये सौदे बिगाड़ भी सकता है। धार्मिक कार्यो में केवल स्वार्थ हेतु रुचि लेंगे अन्यथा नही। परिवार में थोड़ी बहुत बहस बाजी होगी भाई बंधुओ से शत्रु जैसे व्यवहार बन सकते है। सेहत आज ठीक ही रहेगी आँखों मे जलन पानी आने की परेशानी हो सकती है। अधिक ठंडे पदार्थो का परहेज करें।
धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपमे बुद्धि विवेक की प्रचुर मात्रा होने पर भी व्यवहार जिद्दी घमंडी जैसा रहेगा जिसके चलते कुछ लोगो से आपसी स्नेह संबंधों में खटास आने की संभावना है। लेखन अथवा पठन पाठन के कार्यो में अवरोध आएंगे या भ्रम में पड़ने से मन नही लगेगा। आज आपके द्वारा बोले गए कठोर शब्द स्वयं को ही परेशानी में डाल सकते है इसका विशेष ध्यान रखें। कारोबारी दशा कुछ समय के लिये बेहतर बनेगी लेकिन पूर्व में बोले गए किसी झूठ के कारण आज हानि भी उठानी पड़ सकती है। लकड़ी के उपकरण, खेती संबंधी सामान अथवा निर्माण कार्य मे निवेश तुरंत फलित होगा। गृहस्थ का वातावरण आपके विरोधी व्यवहार के चलते खरब हो सकता है आज धैर्य का परिचय दे। सेहत अकस्मात पेट संबंधित व्यादि बढ़ने से नरम हो सकती है।
मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको अपने किसी पूर्व निर्णय के कारण खेद होगा। स्वास्थ्य किसी लंबी बीमारी के कारण पूर्ण रूप से ठीक नही रहेगा लिवर, किडनी में समस्या अथवा मूत्राशय में जलन की शिकायत हो सकती है फिर भी आप इनपर ज्यादा ध्यान नही देंगे। मध्यान के समय किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बंधी उम्मीद टूटने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज एकसाथ एक से अधिक कार्यो में भाग्य आजमाना उचित रहेगा निवेश यथा संभव आज टालना ही बेहतर है। नए कार्य की योजना बनाकर रखें भविष्य में इससे लाभ होगा। आज धन की आमद सीमित रहेगी खर्च निकालने लायक आय पाने के लिये भी अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज आपके किसी सरकारी उलझन में फंसने की संभावना है सरकार विरोधी कार्यो से दूरी बना कर रखें। दाम्पत्य सुख सामान्य रहेगा।
कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का आरंभिक भाग धन लाभ कराएगा व्यापार में कही से आकस्मिक धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिजन भी लाभ दिलाने में सहयोगी बनेंगे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान से पहले कर लें इसके बाद स्थिति प्रतिकूल हो जाएगी। आप जो चाहेंगे उसका उल्टा ही होगा परिजनों खास कर स्त्री अथवा भाई-बंधुओ से किसी वजह से कलह होने की संभावना है। व्यवसाय में भी आपकी मेहनत का लाभ कोई अन्य ही ले जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर उटपटांग बयानबाजी से बचना होगा मान भंग के प्रसंग बनेंगे। घर मे महिलाये उग्र माहौल बना सकती है।
मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपके विचार अवश्य पसंद किए जाएंगे लेकिन लाभ दिलाने में कामयाब नही होंगे। आज आर्थक कमी अनुभव होगी इस वजह से भाग-दौड़ भी लगी रहेगी। संध्या के आस-पास जाकर कही से आवश्यकता पूर्ति लायक धन मिल जाएगा। आज धन को लेकर किसी से विवाद में ना पढ़ें। घर मे भी आर्थिक विषय को लेकर चिंता रहेगी। संतानो से शुभ समाचार मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। स्त्रीवर्ग का सहयोग घरेलू उलझनों को कम करेगा।