हरिद्वार। आस्था के समुद्र में भक्त ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ हर की पौड़ी, हरिद्वार के सभी घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुवार की सुबह 4 बजे से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
कहा जाता है कि भगवान बुद्ध जयंती यानी बुद्ध पूर्णिमा में गंगा स्नान करके श्रद्धालु पाप से मुक्ति और मनोवांछित फल पाते हैं। पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायिनी माना जाता है : वैसे भी वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायिनी माना जाता है। दान-पुण्य करने से तन-मन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी के ब्रह्मकुंड घाट और अन्य गंगा घाटों पर जाकर स्नान करके श्रद्धालु पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 9

