मुजफ्फरनगर । सोशल माीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले अभियुक्त को थाना बुढाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले अभियुक्त को चौधरी चरन सिह तिराहा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता लियाकत उर्फ गुल्ला पुत्र असलम पता निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर बताया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 14


