Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बुढ़ाना में फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर धरना

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली में पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए भाकियू ने  प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू पदाधिकारियों का आरोप है कि अटेरना गांव निवासी लूट के आरोपियों को ग्रामीणों द्वारा खुद पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का फर्जी एनकाउंटर कर आरोपियों के पैर में गोली मार दी। भाकियू द्वारा इंस्पेक्टर और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। धरने पर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ही रालोद कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

सांसद हरेंद्र मलिक भी बुढ़ाना कोतवाली में धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *