मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना थाना क्षेत्र में दो पक्ष में विवाद 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर दी गई।
बताया गया है कि तंबाकू के विवाद को लेकर हत्या की गई। पूरा मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या की सूचना पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। कुरथल में मामूली विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 3 दबंगो ने तंबाकू लेने के बाद घर में घुसकर भाला मारकर की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Taja Report
Views: 14


