मुजफ्फरनगर। इंसान के शव को कुत्ते नोंचकर खाते रहे। राहगीरों की नजर पड़ तो पुलिस को सूचना दी गई।
बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बडोत रोड पर अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात शव की पहचान में जुटी हुई है। ऐसा लग रहा है कि कुत्तों ने शव को नोच-नोच कर खाया हुआ है। हालांकि अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है और ना ही मौत का कारण पता चल सका है।
Author: Taja Report
Views: 21


