मुजफ्फरनगर । बुढाना में बीती रात हंगामे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने जनपद में सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर सभी से जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बुढाना में शांति बनी हुई है।
जनपद में सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु धर्मगुरूओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना बुढाना पर पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। एसएसपी द्वारा मीटिंग में उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने बल्कि अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों शेयर न करने, किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनने तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी तथा एसएसपी द्वारा यह भी बताया गया कि विधानसभा उप-निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में आचार संहिता लागू है अगर किसी व्यक्ति द्वारा आचार संहिता का उल्घंन किया जाता है तो उसके विरूद्व विधिक कार्यवाही की जायेगी। मीटिंग के दौरान एसडीएम बुढाना राजकुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना आनन्द देव मिश्र सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


