Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बीस साल बेमिसाल श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज की बीसवीं वर्षगाठ का आयोजन

मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज, मुजफ्फरनगर  के सभागार में कॉलेज की बीसवीं वर्ष गांठ का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास के साथ  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के फाउंडर चेयरमैन डॉ एस.सी. कुलश्रेष्ठ रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज, मुजफ्फरनगर  के चेयरमैन डॉ एस.सी. कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल एवं अन्य अतिथिगण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के छात्र-छात्राओं  द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज चेयरमैन डा० एस.सी. कुलश्रेष्ठ का स्वागत करते हुए श्री राम कालेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल ने फूलों का गुलदस्ता भेट किया साथ ही श्री राम कॉलेज के प्रांगण में संस्थान के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष में आतिशबाजी की गई व छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी श्रेणी में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं रीतिका सिन्हा व उनकी टीम के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नृत्य नाटिका की खास बात ये रही कि नृत्य करने वाले पूरे ग्रुप ने पैरों में स्केटिंग पहन शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के संस्थापक चेयरमैन डा० एस.सी. कुलश्रेष्ठ के द्वारा छात्र-छात्राओं के लगन व उत्साह की प्रशंसा की तथा कॉलेज की प्रगति हेतु आगामी पाँच वर्षों मे होने वाले लक्ष्यों को छात्र- छात्राओं के समक्ष उल्लेखित किया एवं प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष पर सभी को  बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के ’’20 साल बेमिसाल’’  बीस साल की इस यात्रा में हमने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे हमारे भविष्य के लिए एक मजबूत नींव हैं। अब हम नए सपनों और उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे दृष्टिकोण में शिक्षा की नई तकनीकों को अपनाना और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ना शामिल है। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी व कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों व छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन शालिनी मिश्रा, रितिका सिन्हा व अन्य छात्राओं का योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, अमित त्यागी, कपिल देव धीमान, अमित भटनागर, तुषार मित्तल, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, राजीव रावल, निखिल शर्मा व अन्य श्री राम परिवार के सदस्य मौजूद रहें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *