Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बीस मई को होगी हॉट सीटों पर भगवा ब्रिगेड की परीक्षा

लखनऊ । 20 मई को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना होने के साथ ही यूपी की हॉट साइटों पर पूरे देश की नजर होगी। इस चरण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, महिला कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के रणकौशल का इम्तिहान तो होगा ही, राहुल गांधी की भी परीक्षा होगी। 2019 की बात करें तो पांचवें चरण की 14 सीटों में से रायबरेली को छोड़कर बाकी सभी पर भगवा परचम फहराया था कांग्रेस का अमेठी का किला भी केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने दरका दिया था। इसलिए सबसे बड़ी परीक्षा भाजपा की होनी है। सबकी नजर फैजाबाद सीट पर भी होगी। क्योंकि अयोध्या इसी क्षेत्र में आता है। राममंदिर बनने के बाद यहां पहला चुनाव है। ऐसे में यहां से निकले जनादेश का असर दूर तलक जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *