जयपुर। सोडाला सब्जी मंडी के पास बने एलिवेटेड पुल पर एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। चालक कूद गया और बीच पुल पर दोनों ओर जाम लग गया। अचानक जलती कार के चल पडने से आसपास के वाहन चालकों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। बाद में डिवाइडर से टकराकर कार रुक गयी।
कार के ड्राइवर जितेंद्र ने बताया कि कार के इंजन से अचानक धुएं की लपटें उठने लगीं। गाड़ी के अंदर तेजी से फैल रही आग को देखते हुए उसने किसी तरह हैंड ब्रेक खींचा और कार से छलांग लगा दी। हालांकि, हैंड ब्रेक लगाने के बावजूद कार नहीं रुकी और कुछ देर रुकने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ने लगी।
Author: Taja Report
Post Views: 9

