मुजफ्फरनगर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा विकास क्षेत्र सदर के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा विकास क्षेत्र सदर के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निम्न कमियां पाई गई-
(1) कंपोजिट विद्यालय (1-8) वहलना, सदर के निरीक्षण के दौरान प्रातः 8:05 पर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कुल कार्यरत स्टाफ 17 के सापेक्ष 05 शिक्षिकाएं क्रमशः श्रीमती सुमन देवी, श्रीमती ईशा गुप्ता, श्रीमती सारिका, श्रीमती प्रियांक्षी व श्रीमती कामिनी चौहान अनुपस्थित मिली, अन्य कार्यरत स्टाफ उपस्थित पाया गया। अनुपस्थित शिक्षिकाओं के विरुद्ध पृथक से विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
(2) कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय (6-8) जड़ौदा के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्री राजकुमार सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाए गए, पंजीकृत कुल 172 बच्चों के सापेक्ष 130 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है।
(3)प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा-1 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती जीनत जमाल, सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। श्री शाहजेब अख्तर सहायक अध्यापक लंबे समय से बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं जिनके संबंध में कार्यालय द्वारा प्रत्यक्ष कार्यवाही की जा रही है। पंजीकृत कुल 181 बच्चों के सापेक्ष 142 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है।
(4)प्राथमिक विद्यालय नरा के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती मोनिका वर्मा सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाई गई, पंजीकृत कुल 266 बच्चों के सापेक्ष 210 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है।
(5)उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) संधावली के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती आयुषी कंसल सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर तथा श्री रवि मलिक अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। पंजीकृत कुल 467 बच्चों के सापेक्ष 380 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीप्ल हैंडवॉश यूनिट एवं स्वच्छ पेयजल हेतु हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग हो रहा है, मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बन रहा है।


