Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बीएफए चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के बीएफए(एप्लाईड आटर्स) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने चौ0 चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के परीक्षाफल में सर्वोतम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। 

चौ0 चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में बीएफए(एप्लाइड आटर्स) चतुर्थ वर्ष में सुमीत ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सेजल ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान वहीं प्रियांशी शर्मा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षक व् परिजनों को दिया। बीएफए चतुर्थ वर्ष के उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने बताया की उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की है। 

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणाा मित्तल तथा श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की बात है हमारे विद्यार्थियो ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की कडी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता की सराहना की।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के ललित विभाग के विभागाध्यक्षा मीनाक्षी काकरान एवं प्रवक्ता रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक, रीना त्यागी, मयंक सैनी, अजित मन्ना और सोनी श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *