Taja Report

बिल वसूली को गये बिजलीकर्मियों पर हमला, थाने पर धरना

मुजफ्फरनगर । बिजली का बिल मांगने गए विद्युत कर्मचारियों पर हमले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने थाने पर धरना दिया।

बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंदहैड़ी रोड पर सुबह के वक्त विद्युत कर्मचारियों द्वारा चेकिंग अभियान के साथ विद्युत बिजली बकाया भुगतान को लेकर अभियान चला रखा था, वही जैसे ही टीम चंदेरी रोड पर साजिद के मकान पर पहुंची जिस पर विद्युत विभाग अधिकारियों का कहना है कि उसे पर 73000 के करीब विद्युत बकाया बिल था, और उसका कनेक्शन भी काफी पहले से काटा जा चुका था,तो वह चोरी से बिजली चल रहा था। जब आज सुबह के वक्त विद्युत कर्मचारियों द्वारा बिल मांगा गया तो साजिद वह उसके परिवार द्वारा विद्युत कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे वह पूरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा बुढाना कोतवाली में पहुंचकर हमला करने वाले के खिलाफ प्रार्थना पत्र और धरना दिया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *