मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी में मकान खरीदने वाले नदीम राव के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है जिन्होंने जुलाई में कनेक्शन मंजूर होने के बाद अभी तक उसे बिजली चोरी करने का मौका दिया।
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार और संजय मिश्रा की नेतृत्व में आज हिंदू संगठनों का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल से मिला। उन्होंने उक्त मकान में बिजली चोरी के मामले की जानकारी उन्हें दी। पवन अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में उन्हें जानकारी मिली है कि जुलाई में उक्त मकान में कनेक्शन की मंजूरी हुई थी और उसके बाद सबमीटर लगाया जाना चाहिए था लेकिन अभी तक सब मीटर नहीं लगाया गया और इस तरह बिजली चोरी की गई। उन्होंने बताया कि इस मकान में 20 से अधिक कमरे बताए गए हैं और इसमें कितनी बिजली चोरी की गई इसका भी आकलन किया जा रहा है। इस बिजली चोरी करने में किन लोगों की जिम्मेदारी रही उनके कभी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उक्त मकान में किसी संगठन का कार्यालय था तो कनेक्शन कमर्शियल दिया जाना चाहिए था जबकि बताया गया है कि वह कानून घरेलू कनेक्शन दिया गया है।


