बिजनौर। मुजफ्फरनगर बैराज रोड पर मुजफ्फरनगर जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 बैराज रोड का है। सोमवार को दरगाह ए आलिया नजफ ए हिंद जोगिरमपुरी रायपुर से एक बस जायरीनो से भरी नजीबाबाद से मुजफ्फरनगर जा रही थी। जैसे ही बस बैराज रोड पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस के पलट जाने से बस में सवार जायरीनों में चीख पुकार मच गई । हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले यात्री बिजनौर के रायपुर इलाके में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह ऐ आलिया नजफ़ ऐ हिन्द में आयोजित दो दिवसीय मजलिस में शामिल होने के लिए आए थे और आज सुबह सवेरे बस में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल लोग हुए हैं, जिनमे 7 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और कई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

