Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस ने की सूचना जारी, बिजनौर का मुजफ्फरनगर व मेरठ से सीधा सड़क मार्ग का सम्पर्क टूटा, हो रही है परेशानी

मुजफ्फरनगर। गंगा बैराज पर गंगा में आए उफान से बिजनोर जिले की हेमराज कालोनी के निकट मेरठ-पौडी राजमार्ग की सड़क पर कई-कई फुट पानी आ गया है। जिससे बिजनौर से मुजफ्फरनगर व मेरठ का संपर्क टूट गया तथा पुलिस ने बिजनोर व गंगा बैराज पर समस्त वाहनों के अलावा पैदल यात्रियों को रोक दिया। रामराज खादर क्षेत्र के खेडा मुजाहिदपुर में पानी के तेज बहाव से मिट्टी का तटबंध टूट गया तथा बाढ़ के पानी ने यहां आसपास के जंगल में फसलों को जलमग्न कर दिया। जबकि पानी के बस्ती की ओर आने की संभावना बनी हुई है। सांसद चंदन सिंह चौहान और विधायक मिथलेश पाल के निर्देशानुसार जल स्तर बढ़ने से जो गांव खतरे में है उनके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है ताकि वहां पर हर हालत में सभी सुरक्षित रहें

हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे पानी से मध्य गंगा बैराज पर गंगा खतरे के निशान 220 मीटर को पार करके 220.20 मीटर पर बह रही है। बुधवार को गंगा का जलस्तर अधिकतम तीन लाख 62 हजार क्यूसेक पहंुच गया था। जिसके बाद गुरुवार की सुबह को सिचाई विभाग के अधिकारियों ने गंगा बैराज के डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 220.60 मीटर तथा 268279 क्यूसेक निस्तारण की माप दर्ज की जबकि अत्यधिक सिल्ट आने के कारण मध्य गंगा नहर स्टेज 1 व 2 को बंद कर बैराज के सभी 28 गेट पानी के निस्सारण के लिए खोल दिये गए। वही हरिद्वार से सुबह 6 बजे 226932 पानी ओर छोड़ा गया जो देर रात तक गंगा बैराज पहुचेगा

मालन नदी का तटबंध टूटने से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज के पास पानी आया तो यातायात बंद करा दिया गया। हस्तिनापुर-चांदपुर स्टेट हाईवे को भी गंगा का पानी काट चुका है। ऐसे में बिजनौर का मेरठ से सीधे संपर्क कट गया है। बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज दस सेंटीमीटर दूर यानि 219.90 मीटर दर्ज हुआ। हालांकि बुधवार के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है।

बिजनौर पुलिस ने की सूचना जारी

*बिजनौर से गंगा बैराज मार्ग पर जलभराव व मार्ग के कटान होने के कारण से मार्ग पूर्णतः बन्द होने के कारण रूट डायवर्जन यातायात पुलिस जनपद बिजनौर*

 

सर्वसाधरण को सूचित किया जाता हैं कि जनपद बिजनौर से गंगा बैराज मार्ग पर जलभराव व मार्ग के कटान होने कारण बिजनौर से गंगा बैराज मार्ग समस्त प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग पूर्णतः बन्द हो गया है, जिस कारण रूट डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा।

 

जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले व बिजनौर, मुरादाबाद, काशीपुर जसपुर रामपुर बरेली अमरोहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार वाहन मोन्टी तिराहा मीरापुर (मुजफ्फरनगर) से मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद होते हुए अपने अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

 

जनपद मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर, रामपुर, बरेली, की ओर से वाया नूरपुर, बिजनौर, गंगा बैराज होते हुए मेरठ, मुजफ्फरनगर, की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जायेगें।

 

जनपद मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर, रामपुर, बरेली, की ओर से वाया अफजलगढ, धामपुर, नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया अफजलगढ, धामपुर, नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर की ओर की ओर जायेगें।

 

जनपद बिजनौर से वाया गंगा बैराज होते हुए मेरठ मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया चांदपुर, धनौरा, गजरौला, होते हुए मेरठ मुजफ्फरनगर की ओर जायेगें।

 

अतः सभी आम जनमानस से अपील है कि किसी भी प्रकार की असुविधा के बचने के लिए उपरोक्त रूट डायवर्जन का पालन करें।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *