Taja Report

बाल बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को उस समय एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए जब उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद तकनीकी खराबी आ गई और उसमें धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई और संभावित बड़ा हादसा टल गया।

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम सुबह करीब 11:30 बजे कौशांबी के दौरे पर जाने वाले थे। वहां उन्हें पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। इसके अलावा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी प्रस्तावित था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *